फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घंटे जाम लगाया तो दूर हो गई सीवरेज जाम की समस्या

विज्ञापन
रेलवे रोड पर जाम लगाते रामबीर कॉलोनी के लोग। - फोटो : Jind
विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित रामबीर कॉलोनी के लोगों ने सीवरेज आवेरफ्लो की समस्या को लेकर दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिसकर्मियों द्वारा आश्वासन देने के बाद भी लोगों ने जाम नहीं खोला। लोगों ने कहा कि जब तक कॉलोनी की समस्या का समाधान नहीं होता जब तक लोग जाम नहीं खोलेंगे। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। सूचना पाकर जन स्वास्थ्य विभाग के जेई राम दीपक मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

जेई को शिकायत करते हुए रामबीर कॉलोनी निवासी रविंद्र, पंकज, राकेश, परमानंद व नितिन ने कहा कि कॉलोनी निवासी पिछले दो महीने से सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या से परेशान हैं। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को बार-बार शिकायत देने के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। मजबूरी में आकर जाम लगा दिया। लोगों ने कहा कि कॉलोनी में पिछले दो महीने से सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। सीवरेज ओवरफ्लो के कारण रेलवे रोड पर लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस रास्ते से बाइक सवार कई बार गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। इसके अलावा रेलवे रोड पर स्थित दुकानदारों का काम प्रभावित हो रहा है। सीवरेज ओवरफ्लो के कारण ग्राहकों का दुकान में आना कम हो गया है। इसके चलते दुकानदारों को अपने घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। वहीं सीवरेज के जमा गंदे पानी से बदबू आती रहती है। गंदे पानी में मच्छर पैदा हो रहे हैं। इसके चलते कॉलोनी के लोग व बच्चे बीमार पड़ रह हैं। बच्चों के बीमार पड़ने के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यार्थियों की परीक्षा चली हुई हैं। अगर विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम खराब आया तो इसका जिम्मेदार कौन होगा। हालांकि तहसीलदार मनोज कुमार ने भी लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। तहसीलदार के सामने ही प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस पर अधिकारियों को मौके पर ही मशीन बुलाकर सफाई करवानी पड़ी। इसके बाद लोग जाम खोलने पर राजी हुए
जन स्वास्थ्य विभाग के जेई को मौके पर बुलवानी पड़ी मशीन
रामबीर कॉलोनी के लोगों ने सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या को लेकर दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पाकर पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों के आश्वासन देने के बाद भी जब लोग नहीं माने तो एक घंटे बाद जन स्वास्थ्य विभाग के जेई राम मौके पर पहुंचे। जेई राम ने भी लोगों को जल्द से जल्द समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया, लेकिन लोग समस्या का तुरंत प्रभाव से समाधान करने की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद जेई ने सीवरेज की सफाई के लिए मौके पर ही मशीन बुलवाई। मशीन द्वारा सफाई कार्य शुरू होने पर कॉलोनी के लोगों ने चार घंटे बाद जाम खोला।
विज्ञापन

भिवानी रोड पर नालियों व सीवर लाइन में भरा पानी, लोग नाराज
वहीं भिवानी रोड पर भी कॉलोनी की नालियों व सीवर में गंदा पानी भरने से लोगों में रोष है। इसको लेकर महिलाएं पहले जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय पहुंची और इसके बाद नगर परिषद पहुंची। महिलाओं ने कहा कि पिछले चार दिन से हालत बदतर हो चली है। महिलाओं के अनुसार उनकी कॉलोनी से सीधी लाइन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में जाती थी, लेकिन अब हांसी रोड पर आरओबी के निर्माण के चलते यह टूट गई है। इससे स्थिति बिगड़ी है। वहीं नगर परिषद में पार्षदों ने तुरंत फोन कर जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से बात की। अधिकारियों ने बताया कि यहां पाइप डालने की योजना है, मौसम साफ होते ही पाइप डाल कर लोगों की परेशानी दूर कर दी जाएगी। इस पर महिलाएं वापस गई।
एकता नगर के लोगों ने भी दी चेतावनी
वहीं सफीदों रोड स्थित एकता नगर कॉलोनी के लोगों ने भी गलियों में जलभराव के खिलाफ रोष जताया। लोगों ने कहा कि पिछले चार दिन से यहां निकलने तक का रास्ता नहीं है। घरों ने सीवर बैक मार रहा है। इसके चलते लोगों को शौच के लिए भी बाहर जाना पड़ रहा है। इन लोगों ने कहा कि यदि शनिवार को इनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो रोड जाम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें