फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर ठगे नौ लाख रुपये, तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर नौ लाख रुपये ठगने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मांडी कलां निवासी दिलबाग ने कहा कि गांव खरडवाल निवासी कर्मबीर, भैणी बादशाहपुर निवासी विजय व हिसार जिले के गांव किराड़ा निवासी राजेंद्र ने उसे गुमराह करके नौ लाख रुपये हड़प लिए। दिलबाग ने बताया कि कर्मवीर उसका रिश्तेदार है। जिस कारण उसका गांव खरडवाल आना-जाना था। कर्मवीर ने उसे आश्वासन दिया कि वह उसके लड़के गुरमीत को हरियाणा पुलिस में नौकरी लगवा सकता है। जिसकी एवज में उसे नौ लाख रुपये देने होंगे। 15 दिसंबर 2018 को उसने कर्मवीर, विजय व राजेंद्र को नौ लाख रुपये दे दिए। कर्मबीर ने उसे आश्वासन दिया कि लिस्ट में उसके बेटे का नाम शामिल होगा। अगर कहीं चूूक हो गई तो वह ब्याज सहित पैसे लौटा देगा। 2 फरवरी 2019 को हरियाणा पुलिस की लिस्ट आई, लेकिन उसके बेटे का नाम उसमें नहीं था। जब उसने कर्मबीर से पैसे मांगे तो उन्होंने दो-तीन बार समय दिया। जिसको लेकर पंचायत भी हुई, लेकिन अब उसने दोबारा पैसे मांगें तो उन्होंने कहा कि उनके पास कोई पैसा नहीं है। अगर दोबारा पैसे मांगे तो जान से मार देंगे। सदर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने दिलबाग सिंह के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें