सफीदों। शहर थाना सफीदों पुलिस ने टैक्सी स्टैंड से चार आरोपियों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान खेड़ा खेमावती गांव निवासी बिट्टू, विनोद, वार्ड नंबर तीन सफीदों निवासी अमित, मलार गांव निवासी प्रताप के रूप में हुई है।
शहर थाना सफीदों पुलिस की टीम बस स्टैंड सफीदों के पास मौजूद थी। इस दौरान सूचना मिली कि चार व्यक्ति टैक्सी स्टैंड पर शराब पीकर रुपये लगाकर ताश खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। उनके पास से 1270 रुपये बरामद हुए। शहर थाना सफीदों पुलिस ने खेड़ा खेमावती गांव निवासी बिट्टू, विनोद, वार्ड नंबर तीन सफीदों निवासी अमित, मलार गांव निवासी प्रताप के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।