फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: युवक के सिर पर चाकू से वार, तीन नामजद व 12 अन्य पर केस दर्ज

Sun, 05 May 2024 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। बहादुरगढ़ निवासी युवक का रास्ता रोककर मारपीट करने पर शहर थाना सफीदों पुलिस ने तीन युवकों को नामजद कर 12 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


शहर थाना पुुलिस को दी शिकायत में बहादुरगढ़ गांव निवासी अंकित ने कहा कि तीन मई को दोपहर के समय वह सफीदों में कंप्यूटर सेंटर से अपने घर आने के लिए बस अड्डे की तरफ जा रहा था। इस दौरान नितेश निवासी सिंघाना, रोहित निवासी हाट, कुशल निवासी रामनगर व 12 अन्य युवकों ने उसका रास्ता रोककर पिटाई की। आरोपी पिस्तौल निकालने लगे तो वह अपनी जान बचाने के लिए बस स्टैंड से कोर्ट की तरफ भागने लगा तो आरोपियों ने पकड़कर उस पर पिस्तौल तानकर कहा कि यह तो चाकू से ही मर जाएगा। इसके बाद चाकू से उसके सिर पर वार कर घायल कर दिया। बचाव के लिए चिल्लाने पर आसपास के लोगों को आता देखकर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर तीन युवकों को नामजद कर 12 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें