फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्समैन से सवा दो लाख रुपये की राशि लूटने वाले चार युवक तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

विज्ञापन
पेट्रोल पंप के सेल्समैन से सवा दो लाख रुपये छीनने के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : Jind
विज्ञापन
हिसार रोड स्थित गोयल फिलिंग स्टेशन के सेल्समैन पर हमला करके दो लाख 25 हजार रुपये लूटने वाले गिरोह के चार सदस्यों को सीआईए नरवाना ने गिरफ्तार कर लिया है। नरवाना सीआईए इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने अमित उर्फ आंटा निवासी फूलियां कलां, अजय उर्फ छोटिया निवासी करसिंधू, अमित उर्फ मीत निवासी फूलियां खुर्द व अजरुद्दीन उर्फ अजरू निवासी घासो कलां को वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चारो आरोपियों को शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

19 दिसंबर को गोयल फिलिंग स्टेशन के सेल्समैन विक्रम निवासी झील से उस समय दो लाख 25 हजार रुपये की राशि से भरा बैग छीन लिया था, जब वह बाइक से एक्सिस बैंक में पैसे जमा करवाने जा रहा था। विक्रम किशनचंद कॉलोनी के पास पहुंचा तो युवकों ने उसकी बाइक को सीधी टक्कर मारकर गिरा दिया था। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इसके बल पर पुलिस ने इस मामले को सुलझाने में कामयाबी मिली। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पर मुखबिरों ने बताया कि उक्त चारों लूट की वारदात में शामिल हैं। तीन युवक बाइक पर सवार थे, जबकि अजरुद्दीन ने पूरी रेकी की थी। इंचार्ज अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से गहनता से पूछताछ करेगी और लूट की राशि बरामद करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें