फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पूर्व शिक्षक के खाते से निकाले 3.90 लाख

Fri, 09 May 2025 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। नरवाना क्षेत्र के सेवानिवृत्त शिक्षक के खाते से ठगों ने 3 लाख 90 हजार रुपये निकाल लिए। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

प्रेमनगर निवासी सत्यपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 26 नवंबर 2024 को पंजाब नेशनल बैंक के खाता से दस हजार रुपये निकलवाए थे। उसने यह पैसे भगत सिंह चौक स्थित पीएनबी के ग्राहक केंद्र से निकलवाए थे।
पैसे निकलवाने के बाद जब वह 17 मार्च को बैंक जाकर पैसे निकलवाने चाहे तो उसे पता चला कि 27 नवंबर से 28 दिसंबर तक उसके खाते से किसी व्यक्ति ने तीन लाख 90 हजार 50 रुपये निकाले गए हैं। उन्होंने बताया कि उसने न तो यह पैसे निकाले और न ही किसी को उसने कोई ओटीपी दिया। पुलिस जांच में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें