फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पानी निकासी के लिए बने नालों की नहीं हो रही सफाई

Fri, 09 May 2025 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी19-उपमंडल कार्यालय के पास गंदे नाले में भरा गंदा पानी। संवाद - फोटो : पंचकूला ​स्थित हरियाणा राज्य फार्मेसी काैंसिल के कार्यालय में परेशान आवेदक। अमर उजाला
विज्ञापन
उचाना। उपमंडल कार्यालय के सामने बने गंदे पानी की निकासी को लेकर नालों की सफाई नहीं होने से आने-जाने वाले राहगीरों, दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नालों की सफाई नहीं होने के चलते गंदा पानी से आने वाली बदबू से दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

नियमित रूप से सफाई करने की मांग काफी समय से करते आ रहे हैं। बारिश के मौसम में तो नालों से पानी ओवरफ्लो होकर सर्विस रोड पर भर जाता है। सोनू, राजू और विक्रम ने कहा कि हाईवे के साथ गंदे पानी की निकासी को लेकर नाले बनाए गए हैं। नालों में पानी की निकासी नहीं होने से गंदा पानी भर रहता है। गंदे पानी में पनपने वाले मच्छरों के साथ-साथ आने वाली बदबू से राहगीर और दुकानदार परेशान हैं। नालों की नियमित सफाई की मांग कई बार कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें