फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

39 कोरोना संक्रमित मिले, 10 प्रतिशत के पार पहुंची संक्रमण दर

विज्ञापन
एक बुजुर्ग महिला को वैक्सीन लगाती स्वास्थ्यकर्मी। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जिले में लगातार कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से प्रतिदिन संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। सोमवार को उचाना ब्लॉक के गांवों में कोरोना संक्रमण ने बड़ी दस्तक दी। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग को 375 लोगों की रिपोर्ट मिली। इनमें से 39 लोगों को संक्रमित पाया गया है। सभी संक्रमित उचाना ब्लॉक के गांवों के हैं। इनमें एक सीआईए स्टाफ का कर्मचारी भी शामिल है। पहली बार संक्रमण की दर दस प्रतिशत को पार कर गई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि लगातार मामले बढ़ रहे हैं। सोमवार को 39 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक जिले में 5489 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। जबकि इनमें से 5232 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं कोरोना की वजह से 85 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 172 संक्रमित लोग हैं। रविवार तक अस्पताल में 11 लोग दाखिल थे, निजकी संख्या बढ़कर सोमवार को 19 हो गई। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 705 लोगों के सैंपल लिए हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार सतर्कता बरत रहा है, लेकिन लोग लापरवाही बरत रहे हैं। मार्च महीने में अब तक 228 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं मार्च में 86 लोग ठीक भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

एक सप्ताह का रिकार्ड
दिनांक मामले
22 मार्च 39
21 मार्च 28
20 मार्च 22
19 मार्च 17
18 मार्च 17
17 मार्च 12
16 मार्च 8

कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें