फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में सबसे पहले 376 लोगों को लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जल्द कोरोना वैक्सीन आने की संभावना को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वैक्सीन सबसे पहले कोरोना से लडने वाले प्रथम पंक्ति के लोगों को लगाई जाएगी। स्वास्थ्य निदेशालय द्वारा मांगी गई सूची में जिला स्वास्थ्य विभाग ने 376 लोगों की लिस्ट भेजी है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग से जल्द से जल्द पूरे जिले में वैक्सीन का वितरण व लोगों को लगाने के लिए 22 टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पहले स्वास्थ्य निदेशालय द्वारा एक पत्र जारी करके स्वास्थ्य विभाग से ऐसे लोगों की सूची मांगी गई थी, जो कोरोना से लड़ाई लड़ने में सबसे आगे हैं। इनमें सरकारी व निजी चिकित्सक, स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ शामिल है। इसके अलावा वैक्सीन को जल्द से जल्द लोगों को लगाने के लिए तैयारी करने को कहा गया था। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा भेजी गई सूची में जिला स्वास्थ्य विभाग के 35 चिकित्सक, 70 स्टाफ नर्स, 221 आउटसोर्स कर्मचारी और 50 लैब तकनीशियनों समेत कुछ निजी चिकित्सकों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा नागरिक अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व उपस्वास्थ्य केंद्र स्तर पर 22 टीमों का गठन किया है। वैक्सीन आने पर सबसे पहले इस सूची में शामिल 376 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी तथा इसके बाद इन 22 टीमों को वैक्सीन लोगों को लगाने के लिए उपलब्ध करवाई जाएगी। जिले की जनसंख्या लगभग 14 लाख है। ऐसे में वैक्सीन हर व्यक्ति को लगाने के लिए आसानी से उपलब्ध हो सके। इसके लिए 22 टीमों का गठन किया गया है।
सूची भेज दी है
कोरोना के खिलाफ प्रथम पंक्ति में लड़ाई लड़ने वाले लोगों के स्वास्थ्य निदेशालय ने नाम मांगे थे। जिला स्वास्थ्य विभाग ने 376 लोगों की सूची तथा 22 टीमों के गठन की सूचना स्वास्थ्य निदेशालय को भेजी है। वैक्सीन उपलब्ध होने के बाद तुरंत यह टीमें अपना काम शुरू कर देंगी। जल्द वैक्सीन उपलब्ध होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. गोपाल गोयल, एसएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें