फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी रोड को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन, विधायक को धरने पर बैठाया

विज्ञापन
लोगों के साथ गंदे पानी के बीच सड़क पर बैठे भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। पिछले करीब एक साल से बदहाल भिवानी रोड से परेशान लोगों ने शनिवार दोपहर बाद करीब चार बजे जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने उन्हें भी अपने साथ ही टूटी हुई सड़क और गंदे पानी के बीच बैठा लिया।
विज्ञापन

इस पर भाजपा विधायक ने फोन पर ही पीडब्ल्यूडी बीऐंडआर के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सरकार ने इतना पैसा दे दिया है, इसके बावजूद बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग, बीऐंडआर व नगरपरिषद ने जींद को बर्बाद कर दिया। इतना पैसा आने के बाद भी व्यवस्था नहीं सुधर रही हैं। इसके बाद पीडब्ल्यूडी बीऐंडआर के एक्सईएन नवनीत नैन मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे की चर्चा के बाद भिवानी रोड के लोग सड़क से उठने पर राजी हुए। अब अधिकारियों ने 16 नवंबर तक तमाम व्यवस्थाएं सुधारने का आश्वासन विधायक व लोगों को दिया है।
गंदे पानी का नाला ओवरफ्लो होने से भिवानी रोड के लोग पिछले एक साल से दंश झेल रहे हैं। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद प्रशासन इनकी सुध नहीं ले रहा। भिवानी रोड वार्ड नंबर 27 व 31 के बीच विभाजन रेखा है। दो-दो वार्डों के लोगों को परेशानी हो रही है, लेकिन अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। इसको लेकर लोगों ने शाम करीब चार बजे सड़क जाम कर दी। जाम की सूचना मिलने पर भाजपा विधायक मौके पर पहुंचे, जिन्हें लोगों ने अपने साथ ही बैठा लिया। इसके बाद बीऐंडआर व जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ और नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी मौके पर पहुंचे। पीडब्ल्यूडी बीऐंडआर के एक्सईएन मौके पर नहीं पहुंचने पर उन्होंने फोन पर कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

तीन सड़क बंद, अकेले भिवानी रोड पर है भार
दरअसल भिवानी के साथ से निकलने वाले रोहतक रोड व हांसी रोड पर निर्माण कार्य चल रहे हैं। इसके अलावा रोहतक रोड से भिवानी रोड बाईपास को जोड़ने वाली सड़क भी बंद है। ऐसे में वाहन भिवानी रोड से निकलते हैं और बाईपास से हांसी या रोहतक की ओर जाते हैं। भिवानी रोड से प्रतिदिन 20 हजार से अधिक वाहन निकलते हैं।
तीन विभागों में उलझा मामला
भिवानी रोड की बदहाल स्थिति का मामला पीडब्ल्यूडी बीऐंडआर, जनस्वास्थ्य विभाग व नगरपरिषद के बीच उलझा है। यह सड़क पीडब्ल्यूडी बीऐंडआर की है। वहीं साथ में बह रहे नाले का रखरखाव नगरपरिषद को करना है और नाले का गंदा पानी जनस्वास्थ्य विभाग के सीवर में जाता है। तीनों में तालमेल की कमी के कारण सड़क पर गंदा पानी आने से यह टूट गई है।
विज्ञापन

हर रोज एक व्यक्ति हो रहा है घायल
लोगों ने कहा कि घयहां प्रतिदिन एक व्यक्ति घायल हो रहा है। लोगों ने भाजपा विधायक को बताया कि उनके बच्चे चोटिल हुए हैं, वे घर जाकर उन्हें देख सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें