जींद। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2026 शनिवार को आयोजित हुई। लेवल-3 (पीजीटी) परीक्षा जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। जिले में पंजीकृत 4270 अभ्यर्थियों में से 3726 ने परीक्षा दी व 544 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। आज एचटेट की दो परीक्षाएं होंगी इनमें 8604 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस का सख्त पहरा रहा। अभ्यर्थियों की गहन जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। वहीं केंद्रों के बाहर बैग और अन्य सामान ले जाने पर रोक होने के कारण कई दुकानदारों ने बैग रखने के नाम पर परीक्षार्थियों से 30-30 रुपये वसूले जिससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक भार भी उठाना पड़ा।
परीक्षा को निष्पक्ष, गोपनीय और व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए डीसी डॉ. वैशाली शर्मा, एसपी कुलदीप सिंह व एसडीएम सत्यवान मान ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान जब तक सभी केंद्रों पर बच्चों की एंट्री बंद नहीं हुई। एसडीएम सत्यवान मान अपनी गाड़ी लेकर परीक्षा केंद्र के बाहर तैनात रहे।
परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा, पेयजल, बिजली, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी केंद्रों पर ऑब्जर्वर, ड्यूटी मजिस्ट्रेट और नोडल अधिकारियों की तैनाती रही तथा पूरे समय प्रशासन की निगरानी बनी रही।
बॉक्स : परीक्षा केंद्रवार उपस्थिति
परीक्षा केंद्र
कुल
उपस्थित
अनुपस्थित
आधारशिला पब्लिक स्कूल (बी-1)
320
282
39
आधारशिला पब्लिक स्कूल (बी-2)
320
283
37
डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल (बी-1)
320
286
34
डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल (बी-2)
320
274
46
दालमवाला पब्लिक स्कूल (बी-1)
300
255
45
दालमवाला पब्लिक स्कूल (बी-2)
300
251
49
पीआईजी राजकीय महिला कॉलेज (बी-1)
300
263
37
पीआईजी राजकीय महिला कॉलेज (बी-2)
300
256
44
राजकीय पीजी कॉलेज (बी-1)
300
266
34
राजकीय पीजी कॉलेज (बी-2)
300
264
36
इंडस पब्लिक स्कूल (बी-1)
300
276
24
इंडस पब्लिक स्कूल (बी-2)
300
255
45
एरोन पब्लिक स्कूल
300
260
40
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल
290
256
34
कुल : 4270 | उपस्थित : 3726 | अनुपस्थित : 544
मंगलसूत्र पहनने की थी अनुमति
परीक्षा केंद्र में जाने वाली महिला अभ्यर्थियों को इस बार मंगलसूत्र पहनकर जाने की अनुमति दी गई थी। इसके अलावा कलाई से चूड़ियां, गले से चेन व बाली समेत अन्य सभी आभूषण पहनने पर पूरी तरह से रोक रही। परीक्षा केंद्र के बाहर दोहरी जांच के बाद ही परीक्षा में परीक्षार्थियों को बैठने दिया।
22 केंद्रों पर टीजीटी में 6813 और दोपहर बाद पीआरटी में 1791 परीक्षार्थी होंगे शामिल
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट)-2026 के दूसरे दिन रविवार को जिले में दो स्तरों की परीक्षा आयोजित होगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा 22 परीक्षा केंद्रों पर होगी। इसमें 6813 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा छह केंद्रों पर आयोजित होगी जिसमें 1791 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। दोनों समय मिलाकर जिले में 8604 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
परीक्षा
समय
केंद्र
अभ्यर्थी
लेवल-2 (टीजीटी)
सुबह 10:00 से 12:30 बजे
22
6813
लेवल-1 (पीआरटी)
दोपहर 3:00 से 5:30 बजे
6
1791
परीक्षा केंद्रों पर पूरी तरह से पुलिस की निगरानी में सख्ती बरती गई। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा हुई। रविवार को होने वाली परीक्षा के लिए भी पुलिस की पूरी तैयारी हैं।
- कुलदीप सिंह एसपी जींद।
04जेएनडी19, 20: परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
04जेएनडी19, 20: परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
04जेएनडी19, 20: परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
04जेएनडी19, 20: परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
04जेएनडी19, 20: परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
04जेएनडी19, 20: परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
04जेएनडी19, 20: परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद