फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डाटा मिसमैच के कारण 34,057 किसानों पर फसल बेचने का संकट

विज्ञापन
06जेएनडी08-जींद ब्लॉक क्षेत्र में मिसमैच एरिया वेरिफाई करते हुए पटवारी आरती। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले के 34, 057 किसानों के सामने फसल बेचने का संकट खड़ा हो गया है। पहले यह आंकड़ा शून्य पर आ गया था लेकिन बढ़ते मिसमैच ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

अब फसल पंजीकरण में गड़बड़ियों के कारण किसान अपनी फसल नहीं बेच पा रहे हैं। फसलों के सही विवरण दर्ज करवाने और त्रुटियों को ठीक कराने के लिए किसान तहसीलों और अनाज मंडियों के चक्कर काट रहे हैं।
जिले में मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर 4,72,189 एकड़ भूमि का पंजीकरण किया गया है। इसके बाद फसलों की गिरदावरी अलग-अलग तरीके से करवाई जाती है।
शुरुआत में हरियाणा अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (हरसेक) सेटेलाइट के माध्यम से गिरदावरी होती है। इसके बाद कृषि विभाग, राजस्व विभाग के अलावा किसान जो अपनी फसलों का पोर्टल पर पंजीकरण करवाते हैं।
विज्ञापन

गिरदावरी के दौरान फसलों का डाटा मिसमैच होने से अब जिला राजस्व विभाग गिरदावरी करेगा और अन्य की गई गिरदावरी से मिलान किया जाना है।
अब जिले के राजस्व विभाग के अधिकारियों को डाटा मिसमैच की त्रुटियां ठीक करने में गंभीरता दिखानी होगी। यदि उन्होंने गंभीरता नहीं दिखाई तो किसानों को फसल बेचने के लिए मार्केट कमेटी, जिला राजस्व विभाग और पटवारियों के चक्कर काटने पड़ेंगे।
मिसमैच की समस्या सबसे ज्यादा जींद ब्लॉक में देखने को मिली है। यहां 6,569 मामलों में गड़बड़ी दर्ज की गई है। अलेवा ब्लॉक में सबसे कम 5,921 मामले सामने आए हैं।
फसल बेचन में आ रही परेशानी
किसान स्वरूप सिंह, जुगलाल, रामकुमार, शमशेर, किताब सिंह का कहना है कि वे कई दिनों से तहसील और मंडी कार्यालयों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान समय पर नहीं हो पा रहा। पोर्टल पर दर्ज जानकारी और जमीन के रिकॉर्ड में अंतर होने के कारण फसल बेचन में परेशानी आ रही है। उन्हें सरकारी योजनाओं और मुआवजे का लाभ मिलने की संभावना भी नहीं है।

22 एकड़ में की गेहूं की बिजाई, पोर्टल पर दिख रही 11 एकड़
निडाना के किसान हरबीर सिंह ने बताता कि 22 एकड़ में गेहूं की बिजाई की है। फसल की बिजाई करने के बाद मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण भी करवा दिया था। अब पता चला कि पोर्टल पर केवल 11 एकड़ ही अपलोड है। इसको लेकर वह संबंधित पटवारी से मिले तो उन्होंने तहसील कार्यालय में जाने को कहा। तहसील में भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। अब वे 11 एकड़ गेहूं की फसल अनाज मंडी में कैसे बेचेंगे।

ब्लॉक-एरिया पंजीकरण-मिसमैच एरिया-पेंडिग एरिया

पिल्लूखेड़ा-40059.47-9825.95-4424.79
जुलाना-44059.38-13244.55-3812.64
अलेवा-52240.25-9260.92-4089.49
सफीदों-56091.83-8869.83-5921.31
जींद-81637.31-19141.18-6569.29
उचाना-88773.01-19785.85-4604.83
नरवाना-109328.62-19895-4635.43
कुल-472189.87-100023.61-34057.78

वर्जन
डाटा मिसमैच के सुधार के लिए पटवारियों को क्षेत्र में उतार दिया है। पटवारी खेतों में जाकर फसलों के आंकड़ों का मिलान कर रहे हैं। जल्द ही डाटा मिसमैच का आंकड़ा ठीक करवा दिया जाएगा। -राजकुमार, जिला राजस्व अधिकारी जींद
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें