फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डेरे में व्यक्ति से 3.384 किग्रा. चूरापोस्त बरामद

Fri, 19 Apr 2024 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। सीआईए स्टाफ की टीम ने गांव धर्मगढ़ बोहली डेरे में छापा डालकर व्यक्ति को तीन किलो 384 ग्राम चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। सदर थाना सफीदों पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया हुआ है।
विज्ञापन


सीआईए स्टाफ को वीरवार को सूचना मिली थी कि गांव धर्मगढ़ बोहली डेरा निवासी जितेंद्रपाल उर्फ ज्ञानी नशीला पदार्थ बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने डेरे पर दस्तक दी तो बाहर जितेंद्र पाल ही खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर वह डेरे के अंदर जाने लगा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। डेरे के कमरे की तलाशी लेने पर अलमारी के साथ पॉलीथिन रखा मिला, जिसकी जांच करने पर उसमें से 3 किलो 384 ग्राम चूरापोस्त मिला। जांच अधिकारी रमेश ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के बारे मे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल जितेंद्रपाल के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें