फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ लोगों का विरोध करने की होती है आदत : दलजीत

Fri, 19 Apr 2024 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
18जेएनडी20: जानकारी देते हुए दलजीत मलिक। स्रोत मंच
विज्ञापन
जींद। देव हिंदू मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष दलजीत सिंह मलिक ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का हिसार व जींद के विकास को आगे बढ़ाने में अहम योगदान रहा है। बीरेंद्र सिंह व उनका परिवार हमेशा जींद जिले की समस्याओं और उनके समाधान के लिए कार्य करता रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों का काम केवल विरोध करना है चाहे वह काम सही ही क्यों न हो। आज भी कुछ विरोधी बीरेंद्र सिंह व उनके परिवार का विरोध कर रहे हैं। जब बीरेंद्र सिंह भाजपा में थे तब भी वे लोग उनका विरोध करते थे और भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आ गए तब भी वे विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीरेंद्र सिंह ने हमेशा किसान-मजदूर व व्यापारी की आवाज को बुलंद करने का काम किया है।

18जेएनडी20: जानकारी देते हुए दलजीत मलिक। स्रोत मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें