फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मकान से 32 हजार रुपये, आधा किलो चांदी चोरी

Mon, 15 Apr 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। छातर गांव में मकान का ताला तोड़कर चोर आधा किलोग्राम चांदी, 32 हजार रुपये और महिलाओं के सूट व चप्पल चोरी कर लिए। इस मामले में उचाना थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में छात्तर गांव निवासी रमेश ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ पानीपत में रहता है। 11 अप्रैल की रात को चोरों ने घर का ताला तोड़कर सामान व नकदी चोरी कर ली। चोरी के बारे में पड़ोसी ने जानकारी दी तो उसने घर आकर देखा कि आधा किलो चांदी, 32 हजार रुपये व महिलाओं के सूट-चप्पल गायब थे। उचाना थाना पुलिस ने रमेश की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें