फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अर्जुन स्टेडियम में 32 जोड़े बने हमसफर, हुआ सामूहिक विवाह कार्यक्रम

Mon, 16 Mar 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी39: सामूहिक विवाह समारोह में मंच पर मौजूद वर व वधु। संवाद
विज्ञापन
जींद। शहर के अर्जुन स्टेडियम में रविवार को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 32 जोड़ों ने सात जन्मों तक साथ निभाने का संकल्प लिया। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में हुए आयोजन में जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह रीति-रिवाज और धूमधाम से कराया गया। समारोह का आयोजन युवा मित्र मंडल जींद संस्था के तत्वावधान में किया गया।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह समारोह के पंडाल में एक ओर मंच पर दूल्हा-दुल्हन बैठे थे जबकि दूसरी ओर मायका पक्ष और बरातियों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी। समारोह में ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर बराती जमकर थिरके। आयोजन के दौरान संस्था के प्रधान पवन सिंगला और उपप्रधान सोनू जैन सहित अन्य सदस्य व्यवस्था बनाने और अतिथियों के स्वागत में जुटे रहे।
इस मौके पर भाजपा नेता रूद्राक्ष मिड्ढा ने कहा कि सामूहिक विवाह कार्यक्रम जैसे आयोजन दहेज प्रथा और जाति भेद को समाप्त करने के लिए जरूरी हैं। युवा मित्र मंडल के प्रधान पवन सिंगला और उपप्रधान सोनू जैन ने बताया कि संस्था ने वर्ष 2011 में 11 कन्याओं के विवाह से इस पहल की शुरुआत की थी। इसके बाद से अब तक करीब 500 जरूरतमंद जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस बार भी दुल्हनों को विवाह के बाद की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए घरेलू उपयोग का जरूरी सामान उपलब्ध कराया गया। संस्था से जुड़ी महिलाओं ने दुल्हनों को एक साथ मंच तक लाकर विवाह की रस्में पूरी करवाईं।
हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी, नगर परिषद चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी, समाजसेवी एवं कांग्रेसी नेता पवन गर्ग, डॉ. रजनीश जैन ने विशेष अतिथि के तौर पर शामिल होकर दंपतियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें