फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शार्ट सर्किट से रोडवेज बस में लगी आग

Mon, 16 Mar 2026 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
15जेएनडी38-कैथल मार्ग पर नगूरां के समीप रोडवेज बस में लगी आग के बाद निकलता धुंआ। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
जींद। कैथल डिपो की रोडवेज बस में शनिवार देर शाम नगूरां के पास शार्ट सर्किट से आग लग गई। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम कैथल डिपो की बस जींद की तरफ आ रही थी। जैसे ही बस नगूरां सरस्वती पब्लिक स्कूल के पास पहुंची तो धुंआ उठने लगा। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस रोक दी। वहीं बस में धुंआ उठता देख यात्री घबरा गए और सभी बस से नीचे उतर गए। चालक और परिचालक के साथ मिलकर आग पर काबू पाया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें