फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट टीचरों की तर्ज पर नौकरी की सुरक्षा देने की मांग को लेकर डीसी रेट के एएलएम ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी रेट पर लगे एएलएम ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। बिजली निगम में डीसी रेट पर कार्यरत एएलएम ने गेस्ट टीचरों की तर्ज पर नौकरी की सुरक्षा देने तथा अनुभव के आधार पर वेतन देने की मांग करते हुए बुधवार को डीसी को ज्ञापन सौंपा। डीसी को दिए ज्ञापन में दूसरे जिलों के समान वेतन देने की मांग भी की।
विज्ञापन

कच्चा कर्मचारी संघ के प्रधान दिनेश शर्मा, सुनील कुमार, प्रदेश सचिव संदीप बागनवाला, जींद से ललित सिंहमार, प्रदीप पेगां, जसबीर पेगां, जोगेंद्र, सागर, सफीदों से सुनील कुमार ने डीसी को दिए ज्ञापन में कहा कि जींद जिले के डीसी रेट पर कार्यरत एएलएम को पूरा वेतन नहीं मिल रहा है, जबकि जींद के अलावा दूसरे जिलों में डीसी रेट ज्यादा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सरकार ने गेस्ट टीचरों की नौकरी की सुरक्षा की पॉलिसी तैयार की है। उसी तर्ज पर डीसी रेट के एएलएम कर्मचारियों की नौकरी की सुरक्षा के लिए भी सरकार पॉलिसी तैयार करे। उन्होंने कहा कि डीसी रेट पर काम करने वाले एएलएम को अनुभव के आधार पर वेतन दिया जाए। जब कोई नया एएलएम नियुक्त होता है तो उसे भी वही वेतन मिलता है। जितना वेतन 10 वर्ष पुराने अनुभव वाले एएलएम को मिलता है। इसलिए सरकार को चाहिए कि वह अनुभव के आधार पर वेतन जारी करे। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि डीसी रेट के कर्मचारियों को कम से कम 25 हजार रुपये प्रति माह वेतन दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें