फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा शहीदों के लिए 300 पंडितों ने किया हवन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा शहीदों के लिए 300 पंडितों ने किया हवन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जगत गुरु शंकराचार्य दिग्विजय मंडल जींद द्वारा पुलवामा शहीदों की शांति के लिए रविवार को सोमनाथ संस्कृत महाविद्यालय में विशेष हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला भर के 300 पंडितों ने एक लाख गायत्री मंत्रों का जाप कर शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मंडल के संचालक आचार्य देवीदयाल शास्त्री ने कहा कि शहीदों की आत्मा की शांति के लिए विशेष हवन का आयोजन किया गया है। हवन के माध्यम से पुलवामा में शहीद हुए जवानों की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई है। भारत के जवान हर समय अपनी जान जोखिम में डाल कर देश की रक्षा करते हैं। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले में सीआरपीएफ के 42 जवान शहीद हो गए। इससे पूरा देश आहत है। उन देश के वीर जवानों को शत-शत नमन है, जो हंस कर देश के लिए अपनी जान कुर्बान कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय नववर्ष में आने वाले त्योहारों की तारीख व तिथि भी तय की गई हैं। हिंदू नववर्ष इस बार छह अप्रैल चैत्र शुक्लपक्ष प्रतिपदा से शुरू हो रहा है। ऐसे में जिला भर के पंडित हर साल एक साथ बैठकर नए साल के तीज त्योहारों की तारीख तय करते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि स्वरूप एक लाख गायत्री मंत्रों का जाप भी किया। रविवार को क्षेत्रीय वैदिक विद्वान सम्मेलन में अन्य कई मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
- देवीदयाल शास्त्री, आचार्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें