फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने-अपने गणित अपनी-अपनी जीत के दावे

विज्ञापन
विज्ञापन
अपना-अपना गणित, अपनी-अपनी जीत के दावे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। उपचुनाव के लिए सोमवार को मतदान होने के बाद सभी उम्मीदवार अपने-अपने समीकरणों के हिसाब से अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। जहां भाजपा के उम्मीदवार मतदान प्रतिशत को सरकार के विकास कार्यों पर मोहर बता रहे हैं, वहीं विपक्षी उम्मीदवार इसे सरकार के खिलाफ लोगों का संदेश बता रहे हैं।
विकास को दिया समर्थन
जींद विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस हवन में बढ़-चढ़कर अपनी आहुति डाली है। यह बहुत अच्छी बात है। विरोधी लोगों ने कई तरह का प्रचार करने का प्रयास, लेकिन लोग अब सिर्फ विकास को चाहते हैं। भारी संख्या में लोगों ने अपने मत का प्रयोग कर भाजपा के विकास कार्यों पर मोहर लगाई है। 31 जनवरी को मतगणना के साथ ही यह साफ हो जाएगा कि जींद की जनता भाजपा के साथ है।
विज्ञापन

डॉ. कृष्ण मिड्ढा, भाजपा उम्मीदवार।
ताउ देवीलाल की धरती का मिलेगा समर्थन
चुनाव में लोगों ने धनबल व संख्या बल के आधार पर लोगों को भ्रमित करने का प्रचार किया, लेकिन जींद की जनता बहुत जागरूक है। लोगों को पता है कि जींद का विकास सिर्फ इनेलो व बसपा ही करवा सकती है। यही कारण है कि 31 जनवरी को इनेलो व बसपा की जीत होगी। हर वर्ग के लोगों ने इनेलो व बसपा को मान सम्मान दिया है, वह प्रदेश की राजनीति में नया इतिहास लिखने का काम करेगा।
उमेद सिंह रेढू, उम्मीदवा इनेलो।
जेजेपी की जीत तय
जींद की जनता ने शांतिपूर्ण व भारी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत किया है। लोगों ने इसमें बहुत सहयोग दिया है। लोगों ने धर्म-जांत से ऊपर उठकर सिर्फ विकास के लिए मतदान किया है। जिस प्रकार लोगों ने अच्छी संख्या में मतदान किया है, यह द्योतक है कि लोगों का लोकतंत्र में विश्वास ओर बढ़ा है। जिस प्रकार के रुझान आए हैं, उससे साफ है हम शत प्रतिशत जीत रहे हैं।
दिग्विजय चौटाला, उम्मीदवार जेजेपी।
समाज में भाईचारे की होगी जीत
कुछ लोगों ने समाज का भाईचारा खराब करने का प्रयास, लेकिन जींद के लोगों ने षड्यंत्र रचने वालों पर ताला लगा दिया है। एक परिवार और उसके राजनीतिक दल से चुनाव लड़ रहे लोगों ने जिस प्रकार की राजनीतिक बिसात बिछाई, उसने राजनीति के पैमाने को ही शर्मसार कर दिया। जनता का मूड बता रहा है कि हम चुनाव जीत रहे हैं।
विज्ञापन

रणदीप सुरजेवाला, उम्मीदवार कांग्रेस।
नई राजनीति को मिलेगा मौका
अब तक हरियाणा व जींद के लोग जिस प्रकार की राजनीति का शिकार होते हुए हैं अब उससे छुटकारा मिलेगा। यहां से लोगों ने वोट लेकर सत्ता प्राप्त की, लेकिन जींद के विकास की ओर ध्यान नहीं दिया। ऐसे में लोगों ने अब लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी को अपना आशीर्वाद देने का मन बना लिया है। चुनाव परिणाम के साथ ही यह साफ हो जाएगा कि प्रदेश के लोग नई राजनीति चाहते हैं।
विनोद आशरी, प्रत्याशी, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें