पार्टी के कुछ लो रोकना चाहते हैं दुष्यंत की राह : नैना चौटाला
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। डबवाली से इनेलो विधायक और सांसद दुष्यंत चौटाला की मां नैना चौटाला रविवार को अचानक इनेलो पार्टी कार्यालय पहुंच गईं। उन्होंन कार्यकर्ताओं को सांसद दुष्यंत चौटाला का साथ देने के लिए कहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं में सांसद दुष्यंत के प्रति प्रेम देख नैना चौटाला ने कहा कि दुष्यंत को आप लोगों की जरूरत है। विरोधियों की साजिश दुष्यंत के बढ़ते कद को रोक नहीं सकती। अगर आप लोगों को दुष्यंत चौटाला का आशीर्वाद मिला तो वह अवश्य ही बुलंदियों को छूएगा। उन्होंने कहा कि दुष्यंत दिन-रात पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रयासरत है। उनके खिलाफ पार्टी के ही कुछ लोग साजिश रचकर उनको दबाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. अजय सिंह चौटाला ने पार्टी के लिए 40 वर्ष का लंबा संघर्ष किया है। वह उनके और कार्यकर्ताओं के संघर्ष को व्यर्थ नहीं जाने देंगे।
बाक्स
कार्यकर्ताओं के सुख-दुख का भी रखा ध्यान
नैना चौटाला ने अपने कार्यकर्ताओं के सुख-दुख की भी जानी और उन्होंने जैसे ही पता लगा कि पूर्व युवा प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप गिल के पिता सेवानिवृत्त अध्यापक गोपीराम लंबे समय से बीमार हैं तो वह प्रदीप गिल के निवास पर जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।