फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल पंचकुला में जुटेंगे प्रदेश भर के सरपंच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे प्रदेश भर के सरपंच बुधवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री निवास पर प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए सोमवार को प्रदेश भर के सरपंचों और पंचायत सचिवों की बैठक सफीदों रोड स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में हुई। मीटिंग में फैसला लिया गया बुधवार को सरपंच व पंचायत सचिव पहले पंचकूला में एकत्रित होंगे और यहां से मार्च निकाल कर चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के निवास पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान सुरेंद्र राणा ने बताया कि सरपंच व पंचायत सचिव ई-पंचायत प्रणाली का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक सरपंचों और पंचायतों को इसके लिए प्रशिक्षण तक नहीं दिया गया और यह व्यवस्था लागू की जा रही है। इससे पंचायतों का काम बाधित होगा। वहीं सरपंच 194 का पंचायत एक्ट पूरी तरह लागू कर पंचायतों को अधिकार देने की मांग कर रहे हैं। ग्राम सचिव की योग्यता स्नातक पास की जाए और उनका वेतनमान पटवारी के बराबर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें