फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात अप्रैल से आंदोलन की घोषणा करेगी अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति अधयक्ष मंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। यहां जाट धर्मशाला में अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति अध्यक्ष मंडल की बैठक झज्जर अध्यक्ष रामफल गुलिया की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि सरकार ने 31 मार्च तक उनकी मांगें पूरी नहीं की तो सात अप्रैल को फिर से जाट धर्मशाला में बैठक करके आंदोलन का बिगुल बजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रधान वीरभान ढुल ने कहा कि पिछले वर्ष फरवरी माह में सरकार के साथ समझौता हुआ था। इस समझौते को सरकार ने अभी तक लागू नहीं किया। सरकार 31 मार्च तक जेलों में बंद युवाओं को रिहा करके उन पर बनाए गए मुकदमे रद करे, जाटों समेत सभी छह जातियों को बीसी-बी में आरक्षण दे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो सात अप्रैल को फिर से जाट धर्मशाला में बैठक करके आंदोलन की घोषणा की जाएगी। आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक सरकार उनकी सभी मांगों को पूरा नहीं कर देती। कृष्ण किरमारा ने यशपाल मलिक पर निशाना साधते हुए कहा कि यशपाल मलिक यह कहता फिर रहा है कि पूरा समाज एकजुट होकर उनके साथ, यह गलत है। यशपाल मलिक अभी तक आरक्षण को लागू नहीं करवा सका। वह बार-बार समाज के लोगों को बरगला रहा है। प्रीतम सिंह बूरा ने कहा कि सिवाणी में अध्यक्ष मंडल का धरना चल रहा है। इसमें काफी संख्या में समाज के लोग पहुंच रहे हैं। बैठक को भरत सिंह बैनिवाल, महेंद्र सिंह जागलान, किताब सिंह भनवाला, राहुल दादू, महासिंह देशवाल, पालाराम बीबीपुर, ईश्वर सिंह गिल और भानाराम प्यौदा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें