फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने पार्टी नेताओं को गिनवाई सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने पार्टी नेताओं को गिनवाई सरकार की उपलब्धियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरे की तैयारियों में जींद में आयोजित मीटिंग में मुख्यमंत्री ने पार्टी संगठन के नेताओं को सरकार की उपलब्धियां गिनवाई। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऑनलाइन तबादलों को विशेष तौर पर सरकार की यूएसपी बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षा विभाग की तर्ज पर सभी विभागों में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी शुरू करने पर भी विचार किया जा रहा है। प्रथम चरण में आगामी एक अप्रैल से 15-16 विभागों में ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बॉक्स
15 फरवरी को भाजपा संगठन की अग्निपरीक्षा
अब तक भाजपा के नेता खुद को सबसे बड़ी पार्टी बताते रहे हैं, लेकिन हरिणा में 15 फरवरी को राष्ट्रीअध्यक्ष अमित शाह के दौरे के दौरान भाजपा संगठन की अग्नी परीक्षा होगी। मीटिंग में प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है, फिलहाल इस पार्टी के 11 करोड़ लोग सदस्य बन चुके हैं। बराला ने कहा कि हरियाणा में भाजपा से 32 लाख सदस्य जुड़ चुके है। इन कार्यकर्ताओं को भाजपा रैली की भीड़ में बदल पाएगी या नहीं, यह समय ही बताएगा।
विज्ञापन

बाक्स
लाइन लॉस घटाने वाले जिलों को मिलेगी 24 घंटे बिजली
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जींद में जिला बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में कहा कि प्रदेश के जिन जिलों का लाइन लॉस 20 प्रतिशत से कम है, उन जिलों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। इस लक्ष्य को हासिल करने वाले प्रदेश के चार जिलों में 24 घंटे बिजली सप्लाई का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा एक विस्तृत कार्य योजना को सिरे चढ़ाया जा रहा है।

फोटो नंबर 20जेएनडी33: मीटिंग के दौरान किसी विषय पर चर्चा करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला।
फोटो नंबर 20जेएनडी39: निर्माण साइट का दौरा करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें