जींद के परमेंद्र शांडिल्य का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होगा रिकॉर्ड
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। भिवानी रोड स्थित अजमेर बस्ती निवासी 27 वर्षीय परमेंद्र शांडिल्य मूल रूप से लिजवाना कलां के रहने वाले है, उन्होंने बताया कि 18 दिन में साइकिलिंग से 3755 किलोमीटर का सफर तय किया। जो अभी तक रिकार्ड है, उन्होंने यह यात्रा 28 दिसंबर शुरू की थी साथ ही वाराणसी के रहने वाले उत्कर्ष वर्मा ने भी साइकिलिंग शुरू की थी, उन्होंने जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात माहराष्ट्र, कर्नाटक व तमिलनाडु होते हुए 18 दिन में 3755 किलोमीटर का सफर तय किया। जो अभी तक सबसे कम समय में 3755 किलोमीटर का सफर तय हुआ है।
शांडिल्य ने बताया कि इससे पहले वह आठ चोटी पर्वतरोहण कर चुका है। जिसके बाद साइकिलिंग से अभी तक का सबसे कम समय में ज्यादा किलोमीटर का सफर तय हुआ है, और यह रिकॉड जल्द ही इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होगा। जो अभी तक सबसे अनोखा रिकॉर्ड हैं। उन्होंने बताया कि सिंपल साइकिल से नौ राज्यों से होते हुए साइकिलिंग की। जो अनोखा व कठीन सफर है। इस सफर को पूरा करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
बॉक्स
दो टायर लगे 3755 किलोमीटर के सफर में
18 दिन में नौ राज्यों के सफर के दौरान दो टायर चेंज हुए। जिससे यह सफर पूरा हुआ। इससे पहले कभी किसी भी साइक्लिस्ट ने इतने कम समय में इतना लंबा समय तय नहीं किया जो रिकॉर्ड है।
बॉक्स
सरकार ने नहीं की कोई मदद
आठ चोटी पर्वतरोहण करने के बाद भी सरकार की ओर से कोई आर्थिक मदद नहीं की गई जिससे साइकिलिंग के दौरान भी मदद नहीं की गई। जिससे बहुत निराशा हाथ लगी है।