फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता पार्टी जुमलेबाज पार्टी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी जुमले बाज पार्टी: किरण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। मोदी सरकार ने जीएसटी कानून को प्रयोगशाला बनाकर रख दिया है। सरकार ने बिना किसी तैयारी के इस कानून को लागू किया है। यह बात विपक्ष विधायक दल की नेता तोशाम विधायक किरण चौधरी ने कही। किरण चौधरी नगर के घोड़ापूली पर कांग्रेसी नेता बिल्लू सिंगला के निवास पर व्यापारियों से बात कर रहीं थी। इस मौके पर व्यापारियों ने किरण चौधरी का अभिनंदन किया। उन्होंने किरण चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक जायज कर सीमा के साथ देश में जीएसटी कानून लाने की पक्षधर थी, लेकिन इस सरकार ने तानाशाही दिखाते हुए अनाप-सनाप करों के रेट निर्धारित करके व्यापार, व्यापारी व आम जनता को बेहाल कर दिया। सरकार ने पहले नोटबंदी और अब जीएसटी लागू करके देश की सुचारू अर्थव्यवस्था को चौपट करने का काम किया है। किरण चौधरी ने कहा कि जीएसटी कानून में अधिकतम कर की सीमा 11 प्रतिशत होनी चाहिए थी, लेकिन सरकार इस सीमा को 28 प्रतिशत तक ले गई। कर का यह सारा बोझ व्यापारी के साथ-साथ आम जनता पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन

किरण चौधरी भाजपा को जुमलेबाज पार्टी करार देते हुए कहा कि चुनावों से पूर्व भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में अनेक बड़ी-बड़ी घोषणाएं की थी और वे घोषणाएं सरकार बनने के बाद कोरी जुमले साबित हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 56 ईंच का सीना होने की बात कहकर एक सिर के बदले दस पाकिस्तानियों के सिर लाने की बात करते थे, लेकिन सच्चाई ये है कि आतंकवादियों व पाकिस्तानियों द्वारा भारतीय सैनिकों को अधिक मारा जाता है। सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है, शायद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 56 ईंच का सीना सिकुड़ गया है। इस मौके पर राजू सिंगला, व्यापार मंडल सफीदों के अध्यक्ष राजकुमार मित्तल, व्यापारी नेता रामगोपाल अग्रवाल, मा. मंशा राम मित्तल, किशोरी लाल मित्तल, कैलाश मंगला, नगर पार्षद पंकज मंगला, चंद्रप्रकाश जैन, अग्रवाल वैश्य समाज के अध्यक्ष प्रवीन मित्तल, हिमलेश जैन, अशोक गोयल, अनिल डिडवाड़िया, अमन जैन, अजय जैन व डॉ. नरेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें