फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा उत्सव का हुआ आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणवी लोकनृत्य में सीआरएसयू अव्वल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद। वीरवार को खेल विभाग द्वारा 24वां जिलास्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीसी की माता कृष्णा खत्री व एडीसी धीरेंद्र खड़गटा ने बतौर मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम में जिलेभर के स्कूलों व विभिन्न संस्थान ने भाग लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपनी कला के माध्यम से उपस्थित लोगों का मनमोह लिया। कार्यक्रम में हरियाणवी गीत पर डांस व रागनी के माध्यम से प्रस्तुति दी। हरियाणवी गीत मनैं चुड़ी पहना दें ओ मनीयारी, पिया पास नहीं वो दिन भर रहे उदास जैसे गीतों पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

खेल अधिकारी विनोद बाला व ईश्वर आशरी ने बताया कि विभाग द्वारा 24वां जिला स्तरीय युव उत्सव कार्यक्रम शुक्रवार तक चलेगा और कार्यक्रम में सैकड़ों छात्राओं ने भाग लिया। हरियाणावी लोकनृत्य में सीआरएसयू ने प्रथम स्थान, ओम शिक्षण संस्थान ने द्वितीय स्थान व हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हरियाणवी लोक गीत रागनी में हैप्पी स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त, कमल कुमार पेगां ने द्वितीय स्थान व पवन कुमार म्हारा हरियाणा क्लचरर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्यातिथि डीसी की माता कृष्णा खत्री व एडीसी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से युवाओं में उत्साह नई उमंग जन्म लेती है, और बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है। इससे मानसिक व शारीरिक संतुलन बना रहता है। इस मौके पर जज सतीश हरियाणवी, यशुदास, भावना व शक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें