फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शिविर में पहुंचीं 31 शिकायतें अधिकतर का मौके पर निपटारा

विज्ञापन
05जेएनडी25-शिविर में समस्याएं सुनते उचाना के एसडीएम रमित यादव। स्रोत प्रशासन - फोटो : घटना के बाद गांव में लोगों से पूछताछ करते सीओ।
विज्ञापन
जींद। अलेवा बीडीपीओ कार्यालय में मंगलवार को उचाना के एसडीएम रमित यादव के नेतृत्व में समाधान शिविर लगाया गया। इसकी अध्यक्षता बीडीपीओ जयपाल सिंह ने की। इसमें मुख्य तौर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन रामपाल शर्मा और उप चेयरमैन शमशेर सैनी नगूरां ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

शिविर में पेंशन से संबधित, फैमिली आइडी, पानी की समस्या और राशन कार्ड कटने समेत लगभग 31 शिकायत आई। कुछ समस्याओं का एसडीएम ने सबंंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर मौके पर समाधान कराया।
विज्ञापन

एसडीएम ने शिविर के बाद एसएमओ के साथ अलेवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया। सुविधाओं के अलावा साफ-सफाई का जायजा लिया।
मौके पर नायब तहसीलदार ओंकार दत्त शर्मा, खंड शिक्षा अधिकारी अनिल बाला चहल, जलापूर्ति विभाग के एसडीओ रणबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें