फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते में ऑनलाइन फर्नीचर देने के झांसे में लेकर रिटायर्ड पुलिकर्मी की पुत्रवधू से ठगे 30517

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अर्बन इस्टेट निवासी रिटायर्ड पुलिसकर्मी की पुत्रवधू को सस्ता फर्नीचर देने का झांसा देकर 30517 रुपये की ठगी करने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में अर्बन इस्टेट निवासी तकदीर ने बताया कि उसकी पुत्रवधू अवंतिका के फेसबुक पर एक फोन नंबर लिखा था। जिसकी वाल पर सस्ते फर्नीचर के बारे में जानकारी दी हुई थी। इसमें फेसबुक पर आरोपी ने अपना नाम आर्मी आफिसर संदीप रावत लिखा हुआ था। जब उसकी पुत्रवधू ने फर्नीचर खरीदने के लिए बात की तो उसने फर्नीचर का बिल 47 हजार रुपये बनाया। उसने इस राशि को उसके खाते में डलवाने के लिए कहा तो उसकी पुत्रवधू ने कई बार में 30517 रुपये की राशि उसके बताए गए खाते में गुगल पे के माध्यम से डाल दी। इसके बाद फिर उसने फोन पर उसकी पुत्रवधू को 17500 रुपये और अतिरिक्त शुल्क डालने की बात कही तो उस पर शक हुआ। इसके बाद उसकी पुत्रवधू ने उसको इस बारे में जानकारी दी। जब उसने आरोपी से बात की तो उसने उसके साथ भी गाली गलौज की। इसके बाद दोबारा फोन कर दिल्ली एयरपोर्ट से सामान मिलने की बात कही। इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि धोखाधड़ी कर 30517 रुपये की ठगी करने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें