जींद। जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को लगने वाले स्वास्थ्य मेले को लेकर जिला परिषद की सीईओ डॉ. किरण सिंह ने स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने मेले की तैयारियों की समीक्षा की तथा स्वास्थ्य अधिकारियों को इस मेले में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को आमंत्रित करने को कहा।
उन्होंने बताया कि मेले का उद्घाटन सांसद रमेश कौशिक करेंगे। इसके अलावा मेले में अन्य विभागों की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। मेले में पात्र लोगों के आयुष्मान भारत कार्ड बनाए जाएंगे। इसके बाद 28 अप्रैल को उझाना में इसी प्रकार स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले को सफल बनाने के लिए नेहरू युवा केंद्र, विकास एवं पंचायत विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला खादय एवं पूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग व अन्य विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी। इस मौके पर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. आरएस पूनिया, डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला, डॉ. पालेराम कटारिया, डॉ. रमेश पांचाल भी मौजूद रहे।