जींद। 35वीं हरियाणा राज्य कराटे चैंपियनशिप का आयोजन इंडस पब्लिक स्कूल में किया गया। शुभारंभ समाज सेवी कुलदीप रंधावा, ब्लॉक समिति अध्यक्ष राहुल और राममेहर सरपंच द्वारा किया गया। इस दो दिवसीय कराटे प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 300 खिलाडिय़ोंं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सब जूनियर 13 आयु वर्ग से कम, कैडेट 14 व 15 वर्ष आयु वर्ग, जूनियर 16 व 17 वर्ष आयु वर्ग और सीनियर वर्ग के मुकाबले का आयोजन किया गया।
हरियाणा राज्य कराटे एसोसिएशन के महासचिव नरेंद्र मोर ने कराटे की बारीकियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। प्रतियोगिता में नीदरलैंड से रिचर्ड दी हंस खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाने पहुंचे।
मोर ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजन कमेटी के अध्यक्ष राजेश तक्षक, आयोजन समिति के सचिव कृष्ण सिंगरोहा और प्रतियोगिता के निर्देशक रोहित वर्मा के मार्गदर्शन में इन प्रतियोगिता में बहुत ही कांटे के मुकाबले देखने को मिले।
इस प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी के रूप में मुनीत बेरवाल को नियुक्त किया गया। मुख्य अतिथि कुलदीप रंधावा रहे।
यह रहे परिणाम
सात वर्ष से कम आयु वर्ग में दिव्यांशी फरीदाबाद ने पहला, सुहानी पानीपत ने दूसरा और रूही चरखी दादरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 8 आयु वर्ग लड़कियों में ईशानी महेंद्रगढ़ ने पहला, इशिका महेंद्रगढ़ ने दूसरा और अनाया जींद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 9 वर्ष में विजयलक्ष्मी महेंद्रगढ़ ने पहला, तन्वी फरीदाबाद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
10 आयु वर्ग के लड़कियों के मुकाबले में सौम्या महेंद्रगढ़ ने पहला, कैथल ने दूसरा और पूजा जींद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 11 वर्ष से कम आयु वर्ग की लड़कियों में हिमांशी भिवानी ने पहला, उन्नति जींद ने दूसरा, रिद्धि जींद और वानी चरखी दादरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 11 वर्ष से कम आयु वर्ग के 35 किलोग्राम भार वर्ग के मुकाबले में पूर्वी जींद ने पहला, कश्मीर जींद ने दूसरा, यशशवी कैथल और आशी फ रीदाबाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
40 किलोग्राम भार वर्ग में दक्षिता जींद ने पहला, सोनाक्षी चरखी दादरी ने दूसरा, पूर्वी पानीपत और हरशिका कैथल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 12 वर्ष से कम आयु वर्ग के 35 किलोग्राम भार वर्ग में परी भिवानी ने पहला, नेहा फरीदाबाद ने दूसरा, जीना हिसार और साक्षी जींद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
52 किलोग्राम भार वर्ग में हिमांशी फरीदाबाद ने पहला, ईशान कैथल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 13 वर्ग से कम आयु वर्ग में रितिक भिवानी ने पहला, साक्षी शर्मा चरखी दादरी ने दूसरा और आराध्या हिसार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 13 वर्ष आयु वर्ग में 52 किलोग्राम भार वर्ग में संवि कुमारी जींद ने पहला, मनस्वी जींद ने दूसरा, रमन कैथल और आन्या फरीदाबाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 15 आयु वर्ग में वंशिका जींद ने पहला, लक्षिता जींद ने दूसरा, यशीका पानीपत और दक्षिण कुरुक्षेत्र में तीसरा स्थान प्राप्त किया। 15 आयु वर्ग में 61 किलोग्राम भार वर्ग में संध्या जींद ने पहला, तनिका कैथल ने दूसरा और संध्या कैथल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 17 वर्ष आयु वर्ग में मन्नत पानीपत में पहला, आकांक्षा फरीदाबाद ने दूसरा और रितिका फरीदाबाद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 48 किलोग्राम भार वर्ग में सवी शर्मा फरीदाबाद में पहला, दिव्या जींद ने दूसरा और तोशिका जींद तीसरा स्थान प्राप्त किया। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में लड़कियों में ईरा जींद ने पहला, नियति भाटिया फरीदाबाद ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर कुलदीप अहलावत, कुलदीप बडाला, जोगिंद्र नेहरा, डीपी सुखविंदर भी मौजूद रहे।
25जेएनडी25-इंडस पब्लिक स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों के साथ मौजूद मुख्यातिथि। स्रो- फोटो : kathua news