फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 30 गाड़ियां घर-घर करेंगी कचरा उठान

विज्ञापन
05जेएनडी30-हरी झंडी दिखाकर कचरा गाड़ी को रवाना करते हुए मंत्री कृष्ण बेदी। स्रोत प्रशासन।
विज्ञापन
नरवाना। नगर परिषद ने शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत घर-घर कूड़ा उठान का अभियान शुरू किया है। स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने हरी झंडी दिखाकर करीब 30 कचरा उठान गाड़ियों को रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि घर-घर कचरा उठान की प्रक्रिया के लिए नौ करोड़ 81 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया है जो पांच साल तक निरंतर चलेगा। उन्होंने कहा कि नरवाना को सुंदर, स्वच्छ और विकसित शहर बनाने के लिए यूएनबी विभाग ने विस्तृत योजना तैयार की है।
कचरा उठान में शामिल सभी वाहनों पर ट्रिपर कोड लगाए जाएंगे जो शहर के 18 हजार से अधिक परिवारों से जुड़े रहेंगे। इससे कचरा संग्रहण की सत्यता सुनिश्चित होगी और उसी आधार पर ठेकेदार को भुगतान किया जाएगा। कचरे में से पुन: उपयोग होने वाली वस्तुओं को पृथक कर वेस्टेज को भी उपयोगी बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मंत्री बेदी ने कहा कि अभियान सफल होने से शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण मिलेगा और गंदगी से फैलने वाली बीमारियों का खतरा भी कम होगा। उन्होंने आगे बताया कि नरवाना को आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाने के लिए कई विकास परियोजनाएं जल्द शुरू होंगी।
कार्यक्रम में डीएमसी सुरेंद्र दून, ईओ रविंद्र कुमार, चेयरपर्सन मुकेश विशाल मिर्धा, मीडिया प्रभारी संजय बल्हारा, जसबीर नैन, मनोज सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें