फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर जिले में बनाए 30 परीक्षा केंद्र

Tue, 29 Jul 2025 02:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
28जेएनडी24-हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारियों को लेकर लघु सचिवालय परिसर में आयोजित बैठ
विज्ञापन
जींद। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के सुचारु व निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को लघु सचिवालय में डीसी मोहम्मद इमरान रजा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी स्कूल प्राचार्य शामिल हुए। डीसी ने कहा कि हाल ही में संपन्न हुई सीईटी परीक्षाओं की तरह एचटीईटी परीक्षा का भी सफल आयोजन जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी व कर्मचारी पूर्ण निष्ठा, संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं ताकि परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से आयोजित एचटीईटी परीक्षा 30 व 31 जुलाई को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए जिला जींद में 30 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। एसडीएम जींद को इस परीक्षा के लिए ओवरऑल इंचार्ज नियुक्त किया गया है। परीक्षा के निष्पक्ष संचालन के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है।
डीसी ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, पेयजल स्वच्छ शौचालय, बैठने के लिए बैंचों की समुचित व्यवस्थाएं व सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। साथ ही, दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए विशेष सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।
विज्ञापन

उन्होने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि किसी भी केंद्र पर स्टाफ की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट, केंद्र अधीक्षकों व निरीक्षकों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में स्पष्ट रूप से अवगत कराया जाए ताकि परीक्षा के दौरान कोई चूक न हो। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते सुनिश्चित कर लिए जाएं। बैठक में एएसपी सोनाक्षी सिंह, एसडीएम सत्यवान मान, सीटीएम मोनिका, डीईईओ सुभाष वर्मा, शिक्षा विभाग भिवानी से प्रतिनिधि राजेंद्र कुमार और संबंधित स्कूलों के प्राचार्य उपस्थित रहे।
-
यहां है परीक्षा केंद्र
आधारशिला पब्लिक स्कूल नया बाईपास सफीदों रोड
एरोन पब्लिक स्कूल लघु सचिवालय के पीछे
चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय रोहतक रोड बाईपास
डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल अर्बन एस्टेट
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल पुलिस लाइन
दालमवाला पब्लिक स्कूल
दिल्ली पब्लिक स्कूल सफीदों रोड
गोपाल विद्या मंदिर
राजकीय पीजी कॉलेज गोहाना रोड
गुरु द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल मनोहरपुर
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल डिफेंस कॉलोनी
हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल रानी तालाब
हर्ष इंटरनेशनल स्कूल राम राय
हिंदू कन्या महाविद्यालय
होली हार्ट हाई स्कूल सेक्टर-11, विजय नगर
इंडस पब्लिक स्कूल
सीआर किसान कॉलेज
जींद इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
लॉर्ड शिवा मॉडल स्कूल नजदीक पुराना बस स्टैंड
मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल अर्बन एस्टेट
नव दुर्गा सीनियर सेकेंडरी स्कूल रोहतक रोड
राजकीय महिला कॉलेज जींद
ऋषिकुल पब्लिक स्कूल नरवाना रोड
-
परीक्षा केंद्रों पर संदेहास्पद वस्तुओं को लाना प्रतिबंधित रहेगा
डीसी ने परीक्षार्थियों से अपील की कि वे अपने निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर समय से पूर्व पहुंचें और अपने साथ केवल एडमिट कार्ड व वैध पहचान पत्र ही लेकर आएं। साथ ही उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, आभूषण या संदेहास्पद वस्तुओं को लाना प्रतिबंधित रहेगा। सभी अभ्यर्थी अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए दिशा निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही परीक्षा केंद्र पर आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें