21जेएनडी06-पुलिस गिरफ्त में हमला करने के आरोपी। स्रोत पुलिस
जींद। शहर थाना पुलिस ने दुकानदार पर जानलेवा हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में श्याम नगर निवासी अमर, कमल और साइको उर्फ कुश शामिल हैं।
दुकानदार संजय ने एफआईआर में बताया था कि वह पटियाला चौक पर सीएससी चलाते हैं। 18 अप्रैल को वह सीएससी पर काम कर रहे थे। इस दौरान नवीन उर्फ जीतू, अमर, रोहिल, राज और साइको उर्फ कुश सहित अन्य युवक तीन बाइकों पर सवार होकर आए। उनके हाथों में तेजधार हथियार थे। उन्होंने आते ही उन पर हमला कर दिया और दुकान के शीशे तोड़ दिए।
इसके बाद वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की कोशिश करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अमर, कमल और साइको उर्फ कुश को गिरफ्तार कर लिया है।