21जेएनडी08: नशा मुक्ति अभियान के तहत भांग के पौधे उखाड़ते हुए विद्यार्थी। स्रोत संस्थान
जींद। संत शिरोमणि श्री सेन भगत राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में मंगलवार को नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए महाविद्यालय परिसर में प्राकृतिक रूप से उगे भांग के पौधों को उखाड़कर नष्ट कर दिया गया। अभियान संयोजक रामकुमार, डॉ. विजय पाल और शीला दहिया के सहयोग से टीम ने पूरे परिसर की सफाई की। प्राचार्य ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशा मुक्त और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण प्रदान करना है। प्रशासन युवाओं को जागरूक करने के लिए ऐसे प्रयास निरंतर जारी रखेगा।