फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रोजगार मेले में 297 विद्यार्थियों का चयन

Sat, 14 Jun 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी13-राजकीय आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में भाग लेने पहुंचे विद्यार्थी। स्रोत आईटीआई - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जींद। राजकीय आईटीआई जींद में रोजगार मेले का आयोजन प्राचार्य नरेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया। इसमें 297 विद्यार्थियों का चयन हुआ। प्राचार्य नरेश कुमार ने बताया कि रोजगार मेले में मेनेटा ऑटोमोटिव कंपोनेंट प्राइवेट लिमिटेड इंडस्ट्रियल एस्टेट कुंडली सोनीपत से कंपनी ने भाग लिया और छात्रों के चयन के लिए इंटरव्यू की प्रक्रिया की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद की चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी भी पहुंची। विभिन्न ट्रेडों के 468 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया और 450 कैंडिडेट ने अपना इंटरव्यू दिया। इस प्लेसमेंट कैंपस में हरियाणा के अलग-अलग जिलों के साथ-साथ दूसरे राज्य राजस्थान, हिमाचल, पंजाब और उत्तर प्रदेश के उम्मीदवारों ने भी भाग लिया। प्राचार्य ने बताया कि मेनेटा ऑटोमोटिव कंपोनेंट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी गाड़ियों के शॉक ऑब्जर्वर बनाती है। जिन उम्मीदवारों का चयन कंपनी ने इंटरव्यू के दौरान किया है उनको परफॉर्मेंस के बेस पर वेतन वृद्धि भी दी जाएगी। इस मौके पर प्लेसमेंट शाखा से सोनू राम दीक्षित, ललित खटकड़ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें