जींद। लोको कॉलोनी में रहने वाली एक महिला को 25 लाख रुपये की लॉटरी लगने का झांसा देकर एक युवक ने 29 हजार 200 रुपये ठग लिए। महिला की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
लोको कॉलोनी निवासी जयश्री ने बताया कि दिसंबर 2020 में उसके मोबाइल फोन पर दो कॉल आई। पांच दिसंबर और 6 दिसंबर को आई फोन कॉल पर अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि उनकी 25 लाख की लॉटरी निकली है। इसके लिए सिक्योरिटी के तौर पर राशि डलवानी पड़ेगी। इस पर उसने 12200 रुपये उनके खाते में डलवा दी। इसके बाद दोबारा कॉल आई कि 17 हजार रुपये दूसरे खाते में जमा करवा दो। उन्होंने 17 हजार रुपये बता गए खाते में डलवा दिए। कई दिन बीतने के बाद भी जब लॉटरी की राशि नहीं मिली तो उसने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। जांच अधिकारी एसआई सुलतान सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।