फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाकर हड़पे 28 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। सफीदों क्षेत्र के गांव कुरड़ में एक व्यक्ति ने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर 28 हजार रुपये हड़प लिए। आरोपी ने जन्म प्रमाण पत्र भी फर्जी बना दिया। सफीदों सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआई दर्ज कर ली है।
कुरड़ निवासी गुरविंदर सिंह ने पुलिस एफआईआर में बताया कि गांव के ही अमरजीत से रिश्तेदार सतनाम सिंह वासी बड़ौद, सफीदों जो विदेश में रहता है। उनका जन्म प्रमाण पत्र निकलवाने के लिए संपर्क किया। अमरजीत ने जन्म प्रमाण पत्र निकलवा कर दे दिया। उसकी एवज में 28 हजार रुपये लिए जिस पर उन्होंने सीएमओ जींद के काउंटर साइन करवाने के लिए जब जींद पहुंचे तो उन्होंने बताया कि यह प्रमाण पत्र उनके द्वारा जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जब पीड़ित ने अमरजीत से संपर्क किया तो उसने बताया कि यह नगरपालिका कैथल का है। जब वह जन्म प्रमाण पत्र बारे नगर पालिका कैथल में गए तो वहां भी फर्जी पाया गया। जब उन्होंने आरोपी से अपने पैसे वापस करने को कहा तो आरोपी ने पैसा देने से मना कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें