फोटो 15जेएनडी07-बाल दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं में विजेताओं को सम्मानित करते हुए आयोजक। स्रोत को
- फोटो : samvad
सफीदों। जीएमएसएसएस एथलेटिक नर्सरी में बाल दिवस पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में करीब 250 बच्चों ने हिस्सा लिया। विभिन्न आयु वर्गों में दौड़ और शॉट पुट स्पर्धाएं करवाई गईं। प्रतियोगिता में पर्व ने शॉट पुट में स्वर्ण पदक जीता, जबकि कृष ने 200 और 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए।
कार्यक्रम में पार्षद दीपक चौहान और सेक्रेटरी प्रेम जागलान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। रिया चौहान ने 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान प्राप्त किया। अंडर-10 वर्ग में पिहू कुमारी प्रथम और सोनम चौहान द्वितीय रही। अंडर-14 वर्ग में केशव ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि भुवनेश ने भी अपनी स्पर्धा में प्रथम स्थान हासिल किया।
कोच प्रमोद और रोबिन ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि पदक बच्चों की मेहनत और नियमित अभ्यास का परिणाम हैं। उन्होंने अन्य प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि हार से निराश होने के बजाय अभ्यास जारी रखना चाहिए। आयोजन में राजेश, विनोद और फौजी ग्रुप का विशेष सहयोग रहा। अंत में सभी बच्चों को केले वितरित किए गए।