फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: शराब ठेकेदार की हत्या में शामिल 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Thu, 04 Sep 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
03जेएनडी20-पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी इनामी बदमाशा रामपाल उर्फ बाबा। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
जींद। स्पेशल टास्क फोर्स की हिसार यूनिट ने खरकरामजी में 20 जून को शराब ठकेदार की हत्या में शामिल 25000 रुपये के इनामी आरोपी को काबू किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान जुलाना क्षेत्र के गांव मालवी निवासी रामपाल उर्फ बाबा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

डीएसपी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि 20 जून को खरकरामजी गांव में कार सवार बदमाशों ने शराब ठेकेदार वीरेंद्र उर्फ बिंदर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में गोहाना के महमूदपुर निवासी नवीन ने बताया था कि जेल में बंद नगूरां निवासी राकेश उर्फ मिढा, साहनपुर निवासी दीपेंद्र राठी, खरकरामजी निवासी अजय उर्फ निलिमा के कहने पर साहनपुर निवासी कमल उर्फ कमली, हाट निवासी कर्मपाल सहित तीन अन्य युवक स्विफ्ट कार में आए। फिर सुमित उर्फ भोलू, सोनू, खरकरामजी निवासी अनिल ने शराब ठेकेदार की रेकी करके सूचना दी। इस सूचना पर कमल उर्फ कमली, कर्मपाल और तीन अन्य बदमाशों ने शराब ठेकेदार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी थी। इस मामले में आठ को नामजद कर चार-पांच अन्य के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है लेकिन वह अभी फरार चल रहा था और उस पर पुलिस ने 25000 का इनाम घोषित किया था। हिसार की स्पेशल टास्क फोर्स टीम ने आरोपी रामपाल उर्फ बाबा को काबू करके जींद पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें