03जेएनडी28-घसो में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बैठक करते हुए ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण
उचाना। पंजाब में बाढ़ पीड़ित की मदद के लिए ग्रामीण निरंतर आगे आ रहे है। उचाना के सेढ़ा माजरा, घसो कलां, घोघड़ियां व खटकड़ में ग्रामीणों ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए गेहूं, आटा, सरसों का तेल व सूखा राशन एकत्रित किया। गांव में एकत्रित की गई राशि से बाढ़ पीड़ितों के लिए ग्रामीण दवा, पीने के पानी की बोतल सहित अन्य सामान लेकर जाएंगे।
उचाना के एक दर्जन से अधिक गांव में ग्रामीण निरंतर सामान एकत्रित टीमें बना कर रहे हैं। जहां-जहां अधिक जरूरत है वहां पता कर सामान पहुंच रहे हैं। घसो कलां के भूपेंद्र शर्मा, नसीब घसो, कर्ण, सतीश व महिपाल ने बताया कि गांव में करीब 200 लीटर तेल, 240 मण गेहूूं व एक लाख रुपये एकत्रित हुआ है। इस आपदा की घड़ी में हर किसी का फर्ज बनता है कि जितना हो सके उतना सहयोग करें। संवाद