फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जैजैवंती गांव के शराब ठेके से 25 पेटी शराब लूटी, केस

Tue, 25 Mar 2025 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
24जेएनडी31: जैजैवंती गांव का शराब का ठेका जहां पर सेल्जमैन को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम
विज्ञापन
जुलाना। जैजैवंती गांव के शराब के ठेके पर बदमाशों ने रविवार रात को सेल्समैन को बंधक बनाकर 25 शराब की पेटी व डीवीआर को लूटकर ले गए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शराब ठेके के सेल्समैन रामदिया ने बताया कि रात को वह शराब के ठेके के अंदर सो रहा था। रात करीब एक बजे पांच बदमाश आए और उसके हाथ बांध दिए। बदमाशों ने शराब के ठेके से 14 पेटी अंग्रेजी शराब और 11 पेटी देशी शराब व सीसीटीवी का डीवीआर उठा ले गए। थाना प्रभारी जगदीश राम नाकों की चैकिंग कर जब रेलवे फाटक के पास पहुंचे तो उन्होंने गाड़ी का हुटर बजा दिया तो बदमाश मौके से फरार हो गए।
जांच के दौरान पाया कि बाहर शराब की पेटियां पड़ी हुई थी और जब थाना प्रभारी ने अंदर जाकर देखा तो सेल्समैन के हाथ बंधे हुए थे। बदमाशों की पहचान न हो इसलिए बदमाशों ने कैमरा तोड़ दिया और डीवीआर और सेल्समैन का मोबाइल उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें