17जेएनडी01: सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात की फूटेज। स्वयं
जींद। बाइक सवार दो युवकों ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में महिला की सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने बाइक सवार दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की रहने वाली आशु ने बताया कि वह 16 नवंबर को रात 10 बजे स्कूटी से अपने घर पर पहुंची। इस दौरान उनके घर के सामने एक युवक खड़ा था। जैसे ही वह घर के सामने रुकी युवक उनके गले से सोने की चेन झपटकर कुछ दूरी पर बाइक स्टार्ट करके खड़े दूसरे युवक के साथ फरार हो गया। इस मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी विनोद ने बताया कि दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
17जेएनडी01: सीसीटीवी कैमरे में कैद वारदात की फूटेज। स्वयं