जींद। शिक्षा विभाग ने सुपर-100 के तहत राजकीय स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों से आवेदन मांगे हैं। विद्यार्थी 28 जनवरी तक सुपर-100 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभी तक 2354 आवेदन आ चुके हैं। सुपर-100 के तहत परीक्षा पास होने पर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय के जारी शेड्यूल के अनुसार सुपर-100 लेवल-1 की परीक्षा पांच फरवरी 2025 को होगी। 20 फरवरी 2025 को लेवल-1 की परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। लेवल-2 की परीक्षा पांच अप्रैल 2025 को होगी, जिसका परिणाम 30 अप्रैल 2025 को जारी होगा। वहीं, पांच मई 2025 से बैच शुरू होने की संभावना है। वहीं, बुनियादी लेवल-1 की बैच 2025-27 सत्र के लिए हुई खंडस्तरीय परीक्षा में 3308 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। बुनियादी लेवल-1 की परीक्षा का परिणाम 20 जनवरी को घोषित किया जाएगा। इसके बाद लेवल-2 की परीक्षा 28 जनवरी को होगी, जिसका परिणाम सात फरवरी 2025 को जारी होगा। इसके बाद लेवल-3 की परीक्षा 11 फरवरी को होगी, जिसका परिणाम 20 मार्च 2025 को घोषित किया जाएगा। सात अप्रैल 2025 से बैच शुरू होने की संभावना है। मिशन बुनियाद के तहत विद्यार्थियों को 9वीं व दसवीं कक्षा में दो साल तक एकेडमिक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाती है। फिलहाल जिले में मिशन बुनियाद के पांच केंद्र बने हुए हैं, जिसमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जींद, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नरवाना, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुलाना व राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों शामिल हैं।
बॉक्स
ब्लॉक
आवेदन
जींद
447
जुलाना 339
नरवाना
359
पिल्लूखेड़ा 189
सफीदों
360
उचाना
489
अलेवा 175
कुल
2358
वर्जन
सुपर-100 परीक्षा में हिस्से के लिए विद्यार्थी 28 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। अब तक 2358 आवेदन आ चुके हैं। वहीं, मिशन बुनियाद के तहत खंडस्तरीय परीक्षा हो चुकी है, जिसका परिणाम 20 जनवरी को जारी होगा।
-रणधीर सिंह लोहान, विशेषज्ञ जिला विज्ञान
बनेठी में ठंड से बचने के लिए अलाव सेकते लोग। संवाद