29जेएनडी21: टीम को सम्मानित करते हुए मुख्यातिथि। स्रोत स्कूल
नरवाना। छत्तीसगढ़ के भिलाई में आयोजित सातवीं जूनियर नेशनल रॉकबॉल प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उझाना की टीम ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए अपना परचम लहराया। विद्यालय प्राचार्य सुमित्रा ने कहा कि 27 से 29 दिसंबर तक भिलाई छत्तीसगढ़ में आयोजित नेशनल रॉकबॉल प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्रों ने भाग लिया।
उन्होंने बताया कि विद्यालय की टीम ने पहले मैच में महाराष्ट्र को 10–21 और 7–21 हराया। दूसरे मैच में उत्तर प्रदेश को 14–21 और 17–21 के अंतर से हराया। तीसरे मैच में छत्तीसगढ़ को 13–21 ओर 15–21 के अंतर से हराया। उन्होंने बताया कि 29 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के साथ हुए फाइनल मैच में 18–25 और 21–25 के अंतर से हराकर गोल्ड मेडल जीतकर हरियाणा का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि इस जीत का श्रेय खिलाड़ियों के माता–पिता व टीम कोच रणधीर सिंह को जाता है। जिन्होंने खिलाड़ियों को इतनी अच्छे से तराशा। इस अवसर पर उन्होंने पूरी टीम व कोच को बधाई दी।