फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय युवक की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद-अंसध मार्ग पर हसनपुर गांव के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में करनाल के झीमरी खेड़ा निवासी दो युवक घायल हो गए। घायल युवकों को राहगीरों ने जींद के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई तथा दूसरे की गंभीरावस्था को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक युवक अमित के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

मृतक के मामा कैथल के टयोंठा निवासी महाबीर के बयान पर कार्रवाई की गई। पुलिस को दिए बयान में महाबीर ने बताया कि उसके भांजे अशोक व अमित बाइक पर सवार होकर मंगलवार सुबह अलेवा होते हुए नगूरां जा रहे थे। इसी दौरान हसनपुर गांव के समीप बाइक सवार पेड़ के साथ टकरा गए। बाइक के टकराने से उक्त दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें अमित की नागरिक अस्पताल जींद में इलाज के दौरान मौत हो गई और अशोक को रोहतक पीजीआई में रेफर किया गया है। थाना प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चंडीगढ़ हाईकोर्ट में वकील के पास मुंशी का काम करता था अमित
अमित पिछले कई सालों से चंडीगढ़ हाईकोर्ट में वकील के पास मुंशी का काम करता था। मंलगवार सुबह अमित का छोटा भाई अशोक अमित को चंडीगढ़ जाने के लिए नगूरां बस अड्डे पर छोड़ने के लिए जा रहा था। अमित के पिता बलराज भी सड़क दुर्घटना में लगभग 18 वर्ष पहले मर चुके थे। मृतक की शादी भी लगभग सात माह पहले हुई थी। करवाते परिजन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें