फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तरी नहीं हुई तो शिकायतकर्ता ने दी आत्मदाह की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर थाना के अंतर्गत आने वाली कॉलोनी की रहने वाली महिला ने गांव पिंडारा निवासी व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही महिला का कहना है कि यदि दस दिन में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह मुख्यमंत्री निवास के बाहर आत्मदाह कर लेगी। वहीं मामले की जांच अधिकारी कुरुक्षेत्र महिला थाना पुलिस की एएसआई बबीता के अनुसार जांच में कोई साक्ष्य नहीं मिला और यह मामला खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन

महिला के अनुसार उसने 13 जून को कुरुक्षेत्र महिला थाना में शिकायत देकर जींद निवासी व्यक्ति पर दुष्कर्म के आरोप लगाए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मंगलवार को शिकायतकर्ता ने कहा कि यदि दस दिन में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह चंडीगढ़ में सीएम आवास के सामने आत्मदाह कर लेगी। महिला ने कहा कि जींद के गांव पिंडारा निवासी बलजीत की उसके साथ जान-पहचान हुई। वह कुरुक्षेत्र में रहता था। वह उसे अपने मकान पर ले गया और उसे एनआईटी में नौकरी दिलवाने की बात कही। महिला ने कहा कि बलजीत ने उसे अपने घर पर बंधक बनाकर रखा और उसके साथ दुष्कर्म व अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बनाए। उसके मना करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। बलजीत उसे अपने घर पर फोन भी नहीं करने देता था। एक दिन बलजीत बीमार हो गया और वह गुरुग्राम में दवा लेने गया तो वह भागने में कामयाब हुई। उसने 13 जून को महिला थाना कुरुक्षेत्र में शिकायत दी। पुलिस ने उसकी शिकायत पर बलजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। महिला ने आरोप लगाया कि बलजीत का भाई गुरुग्राम में सदर थाना प्रभारी था, जिसने अपने प्रभाव के चलते बलजीत को गिरफ्तार नहीं होने दिया। अब यदि पुलिस ने उसे 10 दिन में गिरफ्तार नहीं किया तो वह चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास के सामने आत्मदाह कर लेगी।
जांच में नहीं आया कुछ सामने, मामला हुआ खारिज
जांच अधिकारी एएसआई बबीता ने कहा कि इस मामले की जांच डीएसपी व महिला थाना प्रभारी खुद कर चुकी हैं। उन्होंने भी मामले की जांच की है। जांच में कोई ऐसे प्रमाण सामने नहीं आए, जिससे दुष्कर्म के आरोप सही साबित हों, इसलिए 11 अगस्त को मामला खारिज किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें