फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एचटेट के लिए जिले में बने 22 परीक्षा केंद्र, 12,874 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

Sat, 27 Jun 2026 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीसी और जिला मजिस्ट्रेट डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि चार और पांच जुलाई को जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर 12874 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान समन्वय और त्वरित सहायता के लिए लघु सचिवालय के प्रथम तल स्थित सभागार में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की जानकारी और सहायता के लिए कंट्रोल रूम में पर्याप्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अभ्यर्थियों और आम नागरिकों की सुविधा के लिए दूरभाष नंबर 01681-245206 भी जारी किया गया है। इस पर परीक्षा से संबंधित जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।
उन्होंने कहा कि परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। कानून व्यवस्था बनाए रखने, परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करने तथा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन कराने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें