फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: उझाना हाईवे से 21.7 किलो चूरा पोस्त बरामद, पंजाब के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो 2 नरवाना। पुलिस की गिरफ्त में तीनों नशा तस्कर। स्रोत पुलिस।
विज्ञापन
नरवाना। गढ़ी थाना पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उझाना हाईवे से पीपलथा रोड पर 21 किलो 700 ग्राम चूरा पोस्त (भुक्की) बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंदर उर्फ महेंद्र निवासी प्यौरी, जिला मुक्तसर, जसमेल कौर निवासी महमासरजा, जिला भटिंडा और कुलविंद्र कौर निवासी मुक्तसर के रूप में हुई है। तीनों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गढ़ी थाना की टीम गढ़ी बस अड्डे पर गश्त और जांच अभियान के दौरान मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि उझाना हाईवे से पीपलथा रोड पर एक युवक और दो महिलाएं बैग व थैलों में नशीला पदार्थ लेकर वाहन के इंतजार में खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों को पकड़ लिया।
नियमानुसार तलाशी लेने पर आरोपियों के पास मौजूद चार अलग-अलग थैलों से कुल 21 किलो 700 ग्राम चूरा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना गढ़ी में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें