09जेएनडी25: डॉ. परमिंदर स्तनपान करवाने वाली माताओं को पौष्टिक आहार की कीट देते हुए। संवाद
जींद। विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर इनरव्हील क्लब जींद की ओर से शांति नर्सिंग होम और जैन नर्सिंग होम में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान स्तनपान कराने वाली माताओं को मां के दूध के महत्व, पोषण, स्वच्छता और शिशु की उचित देखभाल के बारे में जानकारी दी गई। शांति नर्सिंग होम में डॉ. परमिंदर ने माताओं से संवाद करते हुए बताया कि मां का दूध शिशु के लिए आवश्यक पोषण का महत्वपूर्ण स्रोत है। इससे बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है और उसके समुचित शारीरिक विकास में मदद मिलती है। डॉ. परमिंदर की ओर से स्तनपान कराने वाली माताओं को पौष्टिक आहार की किट वितरित की गईं। उन्होंने कहा कि मां का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा तो वह बच्चे को पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण स्तनपान करा सकेगी। जैन नर्सिंग होम में डॉ. मोनिका जैन ने माताओं को शिशु की स्वच्छता, स्वास्थ्य और उचित देखभाल के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी। इस अवसर पर माताओं को बच्चों के स्वास्थ्य और स्वच्छता से संबंधित आवश्यक सामग्री की किट भी वितरित की गई। इनरव्हील क्लब जींद की अध्यक्ष डॉ. सीमा मलिक ने कहा कि स्वस्थ मां का पोषण ही स्वस्थ शिशु के जीवन की मजबूत नींव है।